पंजाब के लुधियाना में आज सुबह ओमेक्स फ्लेट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। युवती के सिर पर काफी चोट लगी जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। युवती नव वर्ष मनाने के लिए अपने सहेली के साथ बेंगलुरु से लुधियाना अपने घर आई थी। मृतक युवती का नाम गगनदीप कौर (28) है। मृतक अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। कुछ दिन पहले नव वर्ष मनाने के लिए छुट्टी पर थी आई जानकारी देते हुए गगनदीप कौर के पिता हरविंदर सिंह ने कहा कि वह रोयल होम कालोनी लोहारा के रहने वाले है। उनकी बेटी कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु से अपने दोस्तों के साथ वापस आई थी। कल उसकी फ्लाइट थी। आज वह अपनी सहेली लविशा डेविड के ओमेक्स फ्लेट पर गई थी। गगनदीप कौर और लविशा सामान की पैकिंग कर रही थी। इस बीच अचानक उनकी बेटी तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बेटी किन हालातों में नीचे गिरी है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला। इतना पता ज़रुर चला है कि खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाने में काफी देरी की गई जिस कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर थाना सदर की पुलिस को सूचित किया। गगनदीप पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में काम करती थी। जांच अधिकारी बोले… घटना स्थल पर जांच अधिकारी ASI जगसीर सिंह ने कहा कि फ्लेट में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक करवाया जाएगा। फिलहाल गगनदीप कौर के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच अभी जारी है।


