ओरछा-नारायणपुर सड़क बदहाल फरसगांव के पास सरिया निकला

भास्कर न्यूज | नारायणपुर ओरछा-नारायणपुर मार्ग की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। दिन-रात गाड़ियों की आवाजाही के कारण सड़क पर धूल का गुबार नजर आता है, वहीं बारिश के दिनों में पूरी सड़क दलदल बन जाती है। इसके अलावा पुल-पुलियों की हालत भी बेहद खराब है। ओरछा-नारायणपुर मार्ग पर फरसगांव के पास सड़क पर बनी पुलिया के तार बाहर निकल आए हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। इन लोहे के सरियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बड़े-बड़े गड्‌ढों के कारण पहले ही सड़क पर चलना मुहाल हो चुका है। वहीं बुरी तरह पूरी सड़क खस्ताहाल हो चुकी कई जगहों पर सड़क में 4 से 5 फीट तक गहरा गड्‌ढा भी हो चुका है। कुछ दिन पहले इसी सड़क से एक बाइक चालक सुक्कू सलाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह घायल हो गया, लेकिन उसकी बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क के निर्माण या मरम्मत की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे हैं, लेकिन इस पर अब तक जिम्मेदारों ने कोई पहल नहीं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *