ओरछा में एक करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण:हरदौल समाधि क्षेत्र में 10 हजार वर्गफीट भूमि पर कर रखा था कब्जा

निवाड़ी जिले के ओरछा में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 10 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। ओरछा के वार्ड क्रमांक 4 हरदौल समाधि क्षेत्र में स्थित इस 10 हजार वर्गफीट जमीन की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। निवाड़ी जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान तेज हो गया है। जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में लगातार इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को निवाड़ी एसडीएम अनुराग निंगवाल ने ओरछा के वार्ड क्रमांक 4 हरदौल समाधि क्षेत्र में लगभग 10 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि यह भूमि लंबे समय से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में थी। शिकायतों और निरीक्षण के बाद इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमित ढांचों को हटाया और भूमि को शासकीय कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें। कार्रवाई के दौरान ओरछा तहसीलदार सुमित गुर्जर और थाना प्रभारी ओरछा रामबाबू शर्मा व संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्रवाई में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *