निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा मंदिर के बाहर एक युवती का रील बनाते हुए वीडियो वायरल हो गया। युवती भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। यहां आए कई भक्तों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन से युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर में और उसके आसपास इस तरह के गाने पर डांस नहीं करना चाहिए। यहां दूर-दूर से लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। इस तरह की घटनाएं मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचती हैं। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। देखिए दो तस्वीरें टीआई ने कहा-युवती को कर रहे आइडेंटिफाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन जांच में जुट गया है। ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने कहा कि वीडियो में जो युवती डांस कर रही है, पहले उसे आइडेंटिफाई किया जाएगा कि वह कौन है और कहां की है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है मंदिर
ओरछा का रामराजा मंदिर अपनी धार्मिक महत्ता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में प्रभु श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं।


