‘ओरण-गोचर को राजनीति फायदें, प्रेशर में संरक्षित नहीं करवाएंगे’:पोकरण MLA बोले- यह हमारा संकल्प है, खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएगी

पोकरण विधायक प्रतापपुरी शनिवार को बाड़मेर जसदेर धाम पहुंचे। वहां पर चल शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इसके बाद मीडिया बातचीत में कहा ओरण, गोचर को लेकर निकली पदयात्रा पर बोलते हुए कहा कि पदयात्रा निकलने के दौरान भादरिया मंदिर में हम मिले थे। तब हमने उनको ओरण, गोचर को रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का काम चल रहा है। यह काम पदयात्रा से पहले ही शुरू हो गया था। हम प्रेशर में आकर या राजनीति लाभ के लिए नहीं कर रहे है। यह हमारा कर्तव्य है। विधायक गोपाल शर्मा के गोविदं सिंह डोटासरा के जेल भेजन के बयान पर पूछे सवाल पर कहा- जो सच्चाई होगी सबके सामने आएगी। दरअसल, पोकरण विधायक शनिवार को बाड़मेर शहर के जसदेर धाम में चल रही शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहां पर भक्तों से मुलाकात की। एमएलए बोले- विपक्ष के कोसने का कारण सब जानते है इसके बाद मीडिया बातचीत में बजट को लेकर विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए पोकरण विधायक ने कहा कि कोसने का कारण सब जानते है। विकास कभी रुका नहीं है और कभी पूर्ण भी नहीं होता है। कोई भी आएगा विकास के लिए योजना बनाएगा। बजट लाएगा लेकिन पूर्ण नहीं कर पाएगा। फिर राजस्थान सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में तीसरा बजट आया है। तीनों एतिहासिक बजट है। पश्चिमी राजस्थान के लिए अच्छी घोषणाएं की है। पानी, पर्यावरण और अन्य सोर्स को संरक्षण देने के लिए घोषणा की गई है। डोटासरा के जले जाने के बयान पर कहा- सच्चाई सबके सामने आएगी गोविंद सिंह डोटासरा के जेल जाने के बयान पर एमएलए प्रतापपुरी ने कहा- गोपाल शर्मा पत्रकार रहे है। उनकी अलग शैली रही है। जो भी होगा सच्चाई सबके सामने आएगी। गोपाल शर्मा के जेल वाले बयान पर आप क्या मानते है इस सवाल के जवाब में कहा- मैं क्यूं मानूं जो सच्चाई होगी वह सब मानेंगे। उसको सब स्वीकार करेंगे। सच मार्ग पर चलने वालों को कोई आंच नहीं है। सच का कोई आंच नहीं होती है। सच नहीं है तो आगे की कार्रवाई होती रहेगी। ओरण और गोचर बचाने के लिए रैली को लेकर महंत प्रतापुरी ने कहा- मैं नेता नहीं था तब से मेरा संकल्प है। मेरे विधायक कार्यकाल का सदउपयोग करूं। अधिक से अधिक ओरण, गोचर नाडी सार्वजनिक स्थान इनके संरक्षण के लिए प्रयास करूंगा। रही बात रविंद्र सिंह भाटी की राजनीति में नए है। उन पर मुझे कोई प्रतिक्रिया या टीका टिप्पणी नहीं करनी है। ओरण-गोचर को प्रेशर में आकर या राजनीति लाभ के लिए रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवा रहे है विधायक ने कहा- हम लोग ओरण प्रेमी जब निकले थे। उस समय भादरिया मैं और विधायक छोटू सिंह जयपुर से वहां पर रात को 11 बजे पहुंचे थे। सुबह 5 बजे तक उनके साथ बैठे है। उनको कहा कि आप निश्चित रहे आपने जो यात्रा तय की है उसको हमें रुकवानी नहीं है। इतना ही कहना है कि हम आपके साथ है। आप चलकर जयपुर आएंगे तब भी हम आपके साथ है। बिना पदयात्रा चले भादरिया मंदिर में ही रुकोंगे तो हम जयपुर में ओरण गोचर को रिकॉर्ड में करवाएंगे। हम प्रेशर में आकर नहीं करेंगे। हमारा संकल्प है। हम सबका संकल्प एक ही है। हम सब गोचर-ओरण का बचाएंगे। संरक्षित करवाएं। ओरण प्रेमी आ रहे हम उसी टीम के सदस्य है। जयपुर में बैठकर हमने चार फाइलें करवा दी है। अधिकारियों के पास एसआईआर, परिसीमन का काम आ गया। इस वजह से तीन माह का कहने के बाद देरी हो गई। पैदल यात्रा निकली इस लिए फाइलें नहीं करवा रहे है यह पहले से चार फाइलें तय थी। कल हमने मोहनगढ़ समेत दो फाइलें कम्पलीट होकर टेबल पर पहुंचा दी है। मंत्री, सेक्रेटरी और सीएम साहब से बात करके आए है। जल्द ही जल्दी ओरण गोचर को हम रिकॉर्ड में दर्ज करवा देंगे। हम किसी प्रेशर में आकर राजनीति लाभ लेने के लिए नहीं, हमारा यह कर्तव्य बनता है। हम सब एक है। इस कार्यकाल में ओरण और गोचर को अधिक से अधिक आरक्षित करवाएंगे। विधायक ने कहा कि ओरण, गोचर और खेजड़ी बचाने के लिए सरकार खुद चिंतन करके अच्छे नियम कानून लाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *