ओरिएंटल इंस्टीट्यूट में रोबोटिक्स और एआई पर कार्यशाला:छात्रों को दिया जाएगा रोबोटिक सिस्टम के डिजाइन और प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण

भोपाल के ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएसटी) में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में छात्रों को रोबोटिक सिस्टम के डिजाइन और प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में छात्रों को एआई-आधारित रोबोटिक्स के वास्तविक अनुप्रयोगों पर काम करने का मौका मिला। इंटरैक्टिव सत्रों के जरिए छात्रों ने स्वचालन और मशीन लर्निंग के बारे में सीखा। इसके अलावा रोबोटिक नियंत्रण तंत्र की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला से छात्रों की तकनीकी दक्षता बढ़ी और उनकी समस्या समाधान की क्षमता में सुधार हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *