ओलावृष्टि से खराब फसलों के मुआवजे की मांग:किसान बोले- समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाए, शाजापुर में ज्ञापन सौंपा

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया तहसील इलाके में भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। यह ज्ञापन असमय बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे और समर्थन मूल्य पर उपज की जल्द खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर दिया गया। ज्ञापन में रखी ये मांग असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण तहसील क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे उन्हें अपनी कृषि लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। संघ ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सही तरीके से सर्वे कराया जाए। किसानों को तत्काल राहत राशि के साथ फसल बीमा का लाभ दिया जाए। किसान बोले- समर्थन मूल्य पर जल्द शुरू हो खरीदी किसानों के मुताबिक कई इलाकों में फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं। पर समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी के कारण किसानों को अपनी उपज कम दामों पर खुली मंडी में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों ने मांग की है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी जल्द से जल्द शुरू की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *