ओवर स्पीडिंग करने वाले 52 पर कार्रवाई

भिलाई| यातायात पुलिस ने शुक्रवार से नेशनल हाइवे पर ग्रे एवं ब्लैक स्पॉट पर ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत की। इसके तहत तेज रफ्तार एवं रश ड्राइविंग करने वाले 52 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस जिले में सड़क हादसों को कमी लाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चिन्हित ग्रे एवं ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में वाहन चालक अनियंत्रित तरीके से वाहनों को दौड़ाते हैं। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से स्पीड गन एवं कैमरा उपकरण द्वारा वाहनों की गति की निगरानी की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *