ओ सावन राजा कहां से आए तुम…300 महिलाएं झूमीं, पूजाश्री बनीं सावन क्वीन

सावन बरसे तरसे दिल, ओ सावन राजा कहां से आये तुम, दिल में आग लगाए सावन का महीना, बरसात में जब आएगा सावन का महीना… जैसे गीतों पर महिलाएं, युवतियां, युवक, बच्चों के साथ बुजुर्ग महिलाएं भी ​​थिरक रही थीं। रेडिएंट डांस एकेडमी के सावन महोत्सव में 300 से ज्यादा महिलाएं अपने डांस के हुनर के साथ ​सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में भाग ले रही थीं। संस्थान के फाउंडर एसडी सिंह और डायरेक्टर विवेक ने बताया कि विभिन्न एज ग्रुप के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। खासकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाउस वाइव्स ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिए। कार्यक्रम में डांस शिक्षक श्रेया, अमर, पवन, राकेश, पूजा व मेंबर श्रीकांत, अभिजीत, नवनीत, विमल व जॉनसन का योगदान रहा। सावन प्रिंसेज का खिताब अनाइका को और सावन प्रिंस बने सात्विक कार्यक्रम में अलग-अलग ग्रुप के बच्चों और लेडीज ने छम-छम, बरसो रे, टि​प-टिप बरसा पानी, भीगी-भीगी रातों में… गाने पर डांस​ किए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन कॉन्टेस्ट था। सावन क्वीन में 50 महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने रैंप वॉक कर अपने बारे में बताया। इसमें पूजाश्री सावन क्वीन चुनी गईं। वहीं सावन प्रिंस का खिताब सात्विक और सावन प्रिंसेज का खिताब अनाइका मीठी को मिला। सावन क्वीन, सावन प्रिंस व सावन प्रिंसेज के विजेताओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *