अशोकनगर जिले में मुंगावली से बीना की ओर जा रहा एक ऑटो कंजिया पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मुंगावली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग बुधवार को मुंगावली बाजार आए थे और शाम के समय ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंजिया पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। इन लोगों को आई चोटें
हादसे में जयपाल पुत्र लाखन सिंह यादव (35 वर्ष), प्रकाश पुत्र हरदास बंसल (35 वर्ष), पूनम पत्नी प्रकाश बंसल (32 वर्ष), अनुज पुत्र प्रकाश बंसल (11 वर्ष), सौम्या पुत्री दुर्जन लोधी (13 वर्ष) और पिंकी पुत्री दुर्जन लोधी (30 वर्ष) घायल हुए हैं। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सागर जिले के रहने वाले हैं घायल
सभी घायल सागर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि मुंगावली बाजार पास में होने के कारण वे खरीदारी के लिए यहां आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। ऑटो चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हुई है, जिसके चलते चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


