गोधना | लगातार बारिश से कुकदा-रिंगनी मार्ग पर बना कंजी नाला फिर उफान पर है। पानी बढ़ने से रास्ता बंद होने की आशंका है। इससे कुकदा और रिंगनी के बीच संपर्क टूट सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर ऊंचे पुल का निर्माण कई महीनों से चल रहा है। काम की रफ्तार बहुत धीमी है। समय पर पुल बन गया होता, तो आज यह परेशानी नहीं होती। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से काम में तेजी लाने की मांग की है।