अमृतसर| अमृतसर कंज्यूमर्स वेलफेयर फोरम की बैठक चेयरमैन चंद्रशेखर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस के बारे में विचार-विर्मश किया गया। बैठक में डॉ. निर्मल सिंह रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर फूड सप्लाई एवं कंज्यूमर्स अफेयर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डॉ. निर्मल सिंह ने कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कई सुझाव दिए कि अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहर के भिन्न-भिन्न स्कूलों एवं कालेजों में मनाया जाए ताकि युवा पीढ़ी अपने अधिकारों जो कि कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन एक्ट द्वारा दिए गए हैं के बारे में अच्छी तरह जागरूक हो सके और उनका सही ढंग से इस्तेमाल कर सके।


