कंपनी की ट्रेलर से युवक की मौत, 24 घंटे चक्काजाम:2 लाख मुआवजा, स्थायी नौकरी और पानी छिड़काव के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

कोरबा में ACB कंपनी के ट्रेलर से एक युवक की मौत के बाद शुरू हुआ 24 घंटे का चक्काजाम आंदोलन समाप्त हो गया। आंदोलनकारियों की मांगों पर कंपनी ने मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए का मुआवजा और एक स्थायी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कंपनी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने का भी वादा किया। घटना दीपका थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके की है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के साथ किराए में रहता था इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोहड़िया के रहने वाले सोहन यादव (35) के रूप में हुई। जो कि पिछले कुछ सालों से मड़वाडोरा गांव में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था और ACB कंपनी में काम करता था। प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति जिस ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई, वह ACB कंपनी का है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आगे की जांच की जा रही- टीआई सूचना मिलने पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। घटना के 24 घंटे बाद सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *