देश की प्रमुख आध्यात्मिक और समाजसेवी संस्था मैत्रीबोध परिवार की तरफ से रविवार को कंपनी बाग से “एक भारत, हम भारत’ नामक पद यात्रा निकाल प्रेम, शांति और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया। कंपनी बाग से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी, जिसमें 1,500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा से पहले बाग में वक्ताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक घटना सिर्फ एक यात्रा नहीं है बल्कि राष्ट्र की आत्मा को पुनर्जीवित करने का एक मिशन भी है। इसका मकसद मानवता के सामूहिक विकास और साझा सांस्कृतिक विरासत को को बढ़ावा देना है। वर्तमान में दुनिया के जो हालात हैं ऐसे में आपसी सद्भाव और भाईचारा ही इसे सही रास्ते पर ले जा सकते हैं। संस्था इस पद यात्रा के जरिए दुनिया भर में भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्रेम, एकता और शांति के मूल्यों को फैलाना चाहती है। यह सिलसिला संस्था के 2013 में हुए स्थापना के साथ ही शुरू हुआ था। इस मौके पर समाज सेवी संस्थाओं की तरफ से डॉ. स्वराज ग्रोवर, राम भवन गिरि, दीपक बब्बर, इंदु अरोड़ा, मनदीप िसंह मन्ना के अलावा स्कूली बच्चे और तमाम गणमान्य लोग शामिल थे।