कंवर ग्रेवाल के लाइव शो में नन्हें सरदार की एंट्री:पंजाबी सूफी गायक को बीच में रोकना पड़ा गाना, बच्चे ने पगड़ी की पिन मांगी तो बोले कोई इसके माता पिता के दर्शन कराओ

पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियाँ बटोर रही है। एक शादी समारोह के दौरान हुई एक दिलचस्प घटना ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक छोटा सरदार बच्चा स्टेज पर चढ़कर कंवर ग्रेवाल से कुछ ऐसा मांग लेता है कि गायक को अपना गाना बीच में ही रोकना पड़ गया। वीडियो में दिख रहा है कि कंवर ग्रेवाल अपने रूहानी अंदाज में गा रहे हैं , तभी एक मासूम सरदार बच्चा उनके बिल्कुल पास पहुंच जाता है। बच्चे की बेपरवाह हरकतों को देख कंवर गाना रोककर हंसते हुए पंजाबी में कहते हैं बंद करो एक मिनट नी (ओए) तू केहड़े कम्मे पई ऐ (तू किस काम में लगा है)। हैरानी की बात तब हुई जब कंवर ने माइक पर सबको बताया कि यह छोटा बच्चा उनसे पग पिन (पगड़ी सजाने वाली सुई) मांग रहा है। कंवर ने मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे पास तो सिर्फ पग है, पिन का तू क्या करेगा। बच्चा यहीं नहीं रुका वह स्टेज पर पड़ी बोतल के ढक्कन से खेलने लगा। इस पर कंवर ने हंसते हुए पूछा कौन सी बोतल खोलनी है जिसके थोड़ी देर बाद बच्चा स्टेज के नीचे पानी की बोतल में छेद कर वहाँ पानी गिराने लगा बच्चे की निडरता और मासूमियत देख कंवर भावुक भी हुए। उन्होंने मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का मशहूर डायलॉग याद करते हुए उसे प्यार से गंदी औलाद कहा और मजाकिया अंदाज में बोले-ये किसकी प्रोडक्शन है कोई दर्शन तो कराओ इसके माता-पिता के। साथ ही उन्होंने कहा बच्चा मतलब जो बुराइयों से बचा हुआ है हंसी-मजाक के बीच कंवर ग्रेवाल ने एक रूहानी बात कही जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा जो इंसान स्ट्रेस और चिंताओं से भरा हो उसे इस बच्चे के पास बिठा दो वो भव-सागर पार कर जाएगा (सारी टेंशन भूल जाएगा)। उन्होंने ‘बच्चा’ शब्द की परिभाषा समझाते हुए कहा कि किसी फकीर ने कहा है बच्चा वही है जो दुनिया की बुराइयों से बचा हुआ है। अभी इसके अंदर काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार नहीं आए हैं। यह गिरता है, ड्रामा करता है, नाक साफ करता है और फिर सीधा हो जाता है। हम बड़े लोग ही दुनिया के चक्कर में फंस गए हैं ये तो अभी पाक-साफ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो यह वीडियो पिछले 2-3 दिनों से जबरदस्त वायरल है। लोग कमेंट कर रहे हैं कि कंवर ग्रेवाल ने न केवल लोगों को हंसाया, बल्कि बचपन की उस बेगुनाही का आईना भी दिखा दिया जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं। यूजर्स इस छोटे सरदार बच्चे की क्यूटनेस के दीवाने हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *