कई दुकानदारों के काटे चालान:हरदेव नगर से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद के साथ ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

धौलपुर शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद के सहयोग से कार्रवाई की। अभियान के तहत हरदेव नगर तिराहे से लाल बाजार तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए हैं। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया है। इसके साथ ही कई जगह नगर परिषद में चालान काटने की भी कार्रवाई की है कार्रवाई को लेकर नगर परिषद के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि शहर भर में जाम की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन धौलपुर-करौली नेशनल हाईवे 11 बी पर गुलाब बाग चौराहे से जगदीश टॉकीज तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए थे। जिसके बाद गुरुवार को हरदेव नगर से अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर रखी होर्डिंग के साथ हथठेलों को सड़क से हटा दिया। नगर परिषद की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर हाईवे पर लगे अतिक्रमणों को हटाकर दुकानदारों के सामान को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज टीनू सोगरवाल ने बताया कि शनिवार को शुरू किए गए अभियान के बाद गुरुवार को हरदेव नगर जगन तिराहा सारी गजरा कोठी और लाल बाजार से अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद संतर रोड तक नगर परिषद के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *