पटना | सरदार बल्लभ भाई पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल पटना में विदाई समारोह का आयोजन कर कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बिताए गए स्मरणीय पलों को साझा करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना रहा। विदाई समारोह के मुख्य व विशिष्ट अतिथि प्रमिला शर्मा, वार्ड नंबर 14 की पार्षद रुचि सुजीत सोनी, वार्ड नंबर 15 के पार्षद सौरभ सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर चंद्रशेखर अवस्थी व प्राचार्य निशा अवस्थी, शिक्षिका लक्ष्मी सिंह रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन के प्रत्येक चरण में ईमानदारी व आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने केक काटकर विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


