जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं एक बार फिर सामने आई हैं। दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए अलग-अलग इलाकों से कचरा, खराब स्ट्रीट लाइट, सीवर लीकेज और टूटी सड़कों की शिकायतें सामने आईं। हालांकि सांगानेर क्षेत्र में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान से लोगों को बड़ी राहत भी मिली है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। मालपुरा रोड पर कचरे का ढेर सांगानेर स्थित मालपुरा रोड पर कचरे का ढेर लगा होने की शिकायत क्षेत्रवासी जितेंद्र ने की। उनका कहना है कि सड़क किनारे जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई करवाने की मांग की है। 15 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट शास्त्री नगर इलाके में नई का नाका पुलिया के कोने पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले 15 दिनों से बंद है। क्षेत्रवासी अश्फाक ने बताया कि लाइट खराब होने से पूरे इलाके में अंधेरा रहता है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मरम्मत की मांग की है। जगतपुरा में सीवर लीकेज से जलभराव जगतपुरा में अक्षय पात्र से गोनेर दांतली की ओर जाने वाली सड़क पर सीवर लीकेज की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रवासी मुकेश कुमार यादव के अनुसार, सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। आगरा रोड पर टूटी सड़क बनी मुसीबत आगरा रोड क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मुन्ना लाल रैगर ने बताया कि सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। सांगानेर में 5 साल पुरानी जलभराव समस्या का समाधान सांगानेर के शिकारपुरा इलाके (वार्ड नंबर 97) में पिछले पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। क्षेत्रवासी दिनेश गोस्वामी ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करवा दिया। अब क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। सोडाला के तीकोना पार्क की बदली तस्वीर सोडाला के जमना नगर स्थित तीकोना पार्क की खराब स्थिति को लेकर महेश रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी। पार्क में गंदगी और टूटे झूले बच्चों के लिए खतरा बने हुए थे। शिकायत के बाद नगर निगम के जेईएन ने मौके पर कार्रवाई करवाई और पार्क की साफ-सफाई व मरम्मत करवाई गई। आज के पब्लिक के स्टार बने राहुल अग्रवाल जमना नगर के तीकोना पार्क की समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम के जेईएन राहुल अग्रवाल ने साफ-सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करवाई। उनकी तत्परता से स्थानीय लोगों में खुशी देखने को मिली। बेहतर काम के लिए उन्हें आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया है। शहर में जहां एक ओर कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं बनी हुई हैं, वहीं भास्कर समाधान जैसे मंच के जरिए जनता की आवाज उठने पर प्रशासन की सक्रियता भी नजर आ रही है। उम्मीद है कि बाकी समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.खो-नागोरियान में 4 साल से जमा कचरे का हुआ समाधान:धंसती सड़क, खुले गड्ढों और सालों पुरानी गंदगी पर एक्शन; कई इलाकों में मिली राहत 2.भास्कर समाधान’ में जनता की आवाज से बदल रही तस्वीर:गंदगी पर कार्रवाई, सड़कों की सुध ली, स्ट्रीट लाइट चालू’ पब्लिक के स्टार बने पप्पू 3.राजधानी में ‘भास्कर समाधान’ का असर:सीवर लीकेज दुरुस्त, सड़क मरम्मत शुरू; विक्रम सिंह बने आज के स्टार ऑफिसर 4.जयपुर में पार्क हुआ साफ, बोरिंग की समस्या की दूर:भास्कर समाधान बना लोगों की आवाज, गौरव शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.जयपुर में समाधान सेगमेंट में गूंजी वार्डों की आवाज:अधूरे सीवर कार्य, जाम चैम्बर और लीकेज पर कार्रवाई, JEN जसवंत भास्कर बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी 7.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 8.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 9.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 10.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर


