कचरा ट्रांसफर स्टेशन शिफ्ट करने के बाद कलेक्टर बोलीं:NH की पूरी जमीन खाली की, दूसरी जगह बिना बदबू का स्टेशन बनेगा

अलवर शहर के अम्बेडकर नगर के सामने बने कचरा ट्रांसफर सिस्टम की पूरी जगह खाली कर पीछे की तरफ शिफ्ट करने के बाद अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार सुबह मौका देखा। इसके अलावा भूगोर से हनुमान चौराहे तक बनने वाले फोर लेन रोड का निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि करीब 10 सालों से अम्बेडकर नगर के सामने मुख्य रोड पर ही कचरा ट्रांसफर स्टेशन बना हुआ था। जिसकी बदबू से आमजन परेशान थे। दिन रात पशु कचरे में मुंह मारते रहते थे। अब उसे स्टेशन को खाली कर दिया है। यह नेशनल हाइवे की जमीन है। कचरा ट्रांसफर स्टेशन को वहां से पीछे की तरफ शिफ्ट किया जा चुका है। आगे इस स्टेशन को पूरी तरह बदबूरहित बनाएंगे। यहां आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। ताकि कचरे की छंटनी आसानी से हो जाए। तुरंत कचरे को यहां से एसटीपी भेजा जा सके। जरूरी पौधरोपण भी होगा। भूगोर बाइपास से हनुमान चौराहे तक फोरलेन रोड बनेगी दो दिन पहले आए बजट में अलवर शहर के भूगोर बाइपास से हनुमान चौराहे वाली रोड को फोर लेन बनाने की घोषणा की है। इस रोड को मौका भी देखा गया है। आसपास के काफी बिजली के पोल शिफ्ट किए जाएंगे। इन दोनों जगहों का मौका देखने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर के साथ यूआईअी व नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *