कचरा पात्र नहीं, सड़क पर गंदगी फैली

पाली| शहर के आनंद नगर क्षेत्र में एक साल से नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैला रहा है। इतना ही नहीं कॉलोनी में समय पर सफाई के अभाव में कचरा भी फैला रहता है। जिसके कारण गंदगी, बदबू और मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियांे का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर निगम में शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका। – नितिन वैष्णव। सुमेरपुर | जालोर चौराहे पर स्थित भगतसिंह सर्कल के भीतर बड़ी झाड़ियां उग आई हैं और पूरा सर्कल कचरे से अटा पड़ा है। नियमित सफाई नहीं होने से चौराहे की सौंदर्यता लगातार खराब होती जा रही है। लंबे समय से यहां सफाई और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आने-जाने वालों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विभाग सर्कल की साफ-सफाई करवाकर सौंदर्यीकरण करवाए। -महेश राठी पाली| बस स्टैंड से मनोरथ की तरफ जाने वाली रोड पर सफाई व कचरा पात्रों के अभाव में सड़क किनारे ही गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। क्योंकि लोग यहीं पर लाकर घरों और दुकानों का कचरा सड़क पर डाल देते हैं। मच्छर भी बढ़ रहे हैं। नगर निगम की टीम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। – शिवम कुमार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *