कचरे के ढेर में मिली खून से सनी बोरी:बुरहानपुर में जांच में निकला मृत पशु

बुरहानपुर में मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम और सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के बीच एक रास्ते पर हड़कंप मच गया। यहां कचरे के ढेर में एक बोरी पड़ी मिली, जिससे खून टपक रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआत में स्वीपर का इंतजार किया गया, लेकिन देरी होने पर एक पुलिसकर्मी ने खुद ग्लव्स पहनकर बोरी की जांच की। बोरी के अंदर एक और बंधी हुई बोरी मिली। उसे खोलने पर उसमें एक अज्ञात मृत पशु पाया गया। पुलिस ने पशु की पहचान उजागर नहीं की। इस घटना के कारण करीब एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पुलिस की तत्परता से जांच के बाद लोगों की शंका दूर हुई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृत पशु को बोरी में बंद कर कचरे के ढेर पर फेंक दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *