कच्ची बस्तियों के लोगों ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट का किया घेराव, तीन मांगों को लेकर सीएम के नाम दिया ज्ञापन

अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। कमेटी के बैनर तले कच्ची-बस्ती में रहने वाले लोगों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की गई। कलेक्ट्रेट के बाहर अपनी तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के बैनर तले जिला कलेक्टर लोकबंधु को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल सहित अन्य कांग्रेसी शामिल हुए। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिला अजमेर के अध्यक्ष डॉ दीनदयाल पंवार ने बताया कि कच्ची बस्ती में रहने वाले सभी परिवार पिछले कई वर्षों से बस्तियों में निवास कर रहे हैं। बस्ती में बिजली, पानी, शौचालय, सड़क, स्कूल तथा राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है, जिससे यह स्पष्ट है कि उनका निवास स्थाई रूप से मान्यता प्राप्त है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसके बावजूद आज तक उन्हें उनके मकान के कानूनी पट्टे प्रधान नहीं किए गए। पट्टे नहीं होने के कारण उन्हें हर समय बेदखली का भय बना रहता है और भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस होती है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 200 फीट रोड को ईदगाह और राति ढंग से दूर करें ताकि जिन लोगों के मकान टूट रहे हैं, उनको बचाया जा सके। कई बस्तियां ऐसी हैं, जिसका आज तक किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन एडीए और ना ही निगम में हो रखा है। इनका सर्वे करवरकर रजिस्ट्रेशन किया जाए ताकि इन लोगों को भी पट्टे मिल सके। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी जल्द तीनों मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन वापस किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *