बाड़मेर जिले के गडरारोड पंचायत समिति की चेतरोड़ी भीलों के बाड़े गांव में अचानक झोपड़ों में आग लग गई। हवा के कारण चंद मिनटों में पास बने दो झोपड़े जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने से कीमती सामान समेत अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय प्रवीण राज मेघवाल ने बताया- चेतरोड़ी ग्राम पंचायत के भीलों के बाड़े गांव निवासी तोगाराम पुत्र अमराराम के झोपड़े में आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख परिवार के लोग घरों की बाहर निकले। वहीं आसपास रहने वाले लोग भी बाहर आए। हवा के कारण आग गोमदाराम पुत्र टीकमराम के घर बने कच्चे घर तक पहुंच गई। इससे हवाएं चलने से आग तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों ने रेत व पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाते, तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग नहीं फैली। स्थानीय प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई। सारा सामान जलकर हुआ राख कच्चे घरों में रखा सोने- चांदी के आभूषण, कैश रुपए जल गए। वहीं बाजरा, चारा, ग्वार सहित लाखों रुपए घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण मोहनलाल, जालाराम, लाभुराम, मनोहर, भैराराम, गेमराराम, भुराराम, सोढ़ाराम, जसवंत सिंह ने आग बुझाने में मदद की। इनपुट : हाकम बांडासर


