सोनहत | ग्राम पंचायत कछाड़ी में उपसरपंच का चुनाव हुआ। पंच देवमती को सभी पंचों ने आपसी सहमति से उपसरपंच चुना। इससे पहले यहां सरपंच का चुनाव भी बिना किसी विरोध के हुआ था। बाबी भारती तीसरी बार निर्विरोध सरपंच बनीं। ग्रामीणों ने इसे आपसी सहमति और एकता की मिसाल बताया।


