कटनी-दमोह मार्ग पर ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:खेत जाने के लिए सड़क पार कर रही थी बुजुर्ग; चालक फरार, पुलिस ने वाहन जब्त किया

कटनी में रविवार देर शाम कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। मामला रीठी थाना क्षेत्र का है। हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तहसील कार्यालय के पास बाईपास के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सड़क पार करते समय महिला को ट्रक ने रौंदा जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंघिया निवासी प्यारी बाई आदिवासी (65) रविवार देर शाम अपने घर से खेत की ओर जा रही थीं। तहसील कार्यालय के पास सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक (MP 09 HF 4273) ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की गति तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। चालाक फरार, पुलिस ने जब्त किया वाहन दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रीठी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मृतका के शव को सड़क से हटाकर अपने कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रीठी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *