कटी नाक लेकर हॉस्पिटल पहुंची महिला:बोली-प्लॉट के विवाद में झगड़ा हुआ, चाकू से काट दी नाक

प्लॉट विवाद में एक 40 साल के महिला की उसके ही भतीजे और अन्य रिश्तेदारों ने मारपीट कर उसकी नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां कटी नाक भी महिला के परिजन साथ लेकर आए। सर्जरी की आवश्यकता के चलते महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार जालोर जिले के मोकणी गांव (सायला) में 40 साल की कूकीदेवी पत्नी लाखाराम का पीहर है। पिछले कुछ समय से वह अपने पीहर में ही रह रही थी। गांव के एक भूखंड को लेकर उसका अपने रिश्ते के भतीजे, काका से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर को प्लॉट पर वह अपने बेटे, भाभी के साथ कई। इस दौरान उसके भतीजे, काका और अन्य रिश्तेदार आए और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कूकीदेवी का मोकणी निवासी 30 साल के ओमप्रकाश पुत्र हराराम भील ने चाकू से नाक काट दिया। आरोपी रिश्ते में घायल महिला का भतीजा लगता। घटना के बाद घायल कूकीदेवी को परिजन उपचार के लिए सायला हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे रेफर किया गया। ऐसे में मंगलवार देर शाम को घायल कूकीदेवी को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसका उपचार किया। महिला की कटी नाक सर्जरी से वापस जोड़ा जाएगा। ऐसे में उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना को लेकर घायल महिला के भाई हीकाराम भील ने सायला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। डॉक्टर बोले- सर्जरी के बिना नाक जोड़ना संभवन नहीं, रेफर किया
मामले में बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर जुगल माहेश्वरी ने बताया कि महिला का नाक काफी कटा हुआ था। जिसे वापस प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ही जोड़ा जाना संभव है। ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। ताकि जोधपुर में प्लास्टिक सर्जन उसके कटे नाक का ऑपरेशन कर फिर से नाक जोड़ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *