कट्टे के साथ वीडियो बनाने वाले 4 आरोपियों को जेल:पुलिस ने 4 दिन में 70 से ज्यादा आरोपियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिछले दिनों अवैध कट्टे से फायर करने और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया है। पुलिस ने बताया कि जिले के थानों से 4 दिन के अंदर 70 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही कर रही है, अवैध हथियार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। 4 दिन के अंदर जिले में 70 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, उन पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि चार लोगों ने सोशल मीडिया पर अवैध कट्टे के वीडियो वायरल किए थे। उनको गिरफ्तार किया गया है। इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया 1. दशरथ कुशवाहा पिता घनश्याम कुशवाहा निवासी सटई रोड गल्ला मंडी 2. रोहित यादव पिता भान सिंह यादव निवासी लक्ष्मण कॉलोनी सटई रोड 3. रवि श्रीवास उर्फ रविंद्र पिता राम चरण श्रीवास सटई रोड छतरपुर 4. आरोपी अंश दिहुलिया पिता अरविंद देरी रोड छतरपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *