कठौली तालाब के चारों ओर गंदगी फैली, बदबू से रहवासी हैं परेशान

धमतरी| कभी निस्तारी जरूरतों के लिए माने जाने वाला कठौली तालाब आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। तालाब की पचरी पर कचरे का अंबार है। किनारे फैलाया गया कचरा अब तक साफ नहीं किया है। सफाई की कमी के कारण यह कचरा धीरे-धीरे तालाब के पानी में घूस रहा है, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है। निस्तारी तालाब होने के बावजूद नगर निगम इसकी देखभाल और सफाई को नजर अंदाज कर रहा है। यदि तालाब में विशेष अभियान चलाकर इसे साफ किया जाए और इसमें उपयोगी पानी भरा जाए, तो गर्मियों में स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल सकती है। – दिनेश कुमार, जालमपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *