छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री तक गिरा है। मैनपाट में घास और पत्तों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। रायपुर में करीब 10 साल बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पारा 11 डिग्री से नीचे पहुंचा है। बुधवार को माना में रात का तापमान 10 डिग्री रहा। रायपुर और दुर्ग में पिछले 2 दिनों में नाइट टेंपरेचर 5 से 7 डिग्री तक कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम साफ होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अगले 4 दिनों तक रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर संभाग में GPM सबसे ठंडा बिलासपुर संभाग में सबसे ठंडा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला रहा। यहां रात का तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 23.9 डिग्री रहा जो औसत से 2.8 डिग्री कम रहा। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 12.9, कोरबा 9.6 और मुंगेली में 9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया । सरगुजा संभाग में ऐसा रहा तापमान यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम बना हुआ है। बुधवार को बलरामपुर में रात का पारा 6.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में 6.9, जशपुर 11.3 और कोरिया में 7 डिग्री तापमान रहा । दुर्ग संभाग में लगातार गिर रहा पारा यहां भी रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को दुर्ग में रात का तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा। वहीं दिन का तापमान 29.4 डिग्री रहा जो औसत से 1.8 डिग्री अधिक था। राजनांदगांव में 12.5 डिग्री और बालोद में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बस्तर संभाग में ऐसा रहा मौसम बस्तर संभाग के जिलों में भी रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम है। बुधवार को नारायणपुर में रात का तापमान 10.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कांकेर में 15.2, बस्तर, 14.5, दंतेवाड़ा 13.6 और बीजापुर में 13.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीजापुर में रात का पारा सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा।