कतकालो की व्याख्याता माधुरी जायसवाल को मिला वाचस्पति सम्मान, योगदान को भी सराहा

अंबिकापुर | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कतकालो में पदस्थ व्याख्याता माधुरी जायसवाल को उत्कृष्ट शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाचस्पति की मानक उपाधि (डॉक्टरेट अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश बालाघाट संग्रहालय के इतिहास व पुरातत्व शोध संस्थान द्वारा प्रदान किया गया। संस्थान ने उनके सुदीर्घ शैक्षिक अनुभव, साहित्यिक सक्रियता और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान अर्पित किया। माधुरी जायसवाल ने गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना के विकास पर विशेष बल दिया है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने, धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता व दीन-दुखियों और दिव्यांगजनों की सेवा में उनके योगदान को सराहा गया। वे विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *