कथावाचक इंद्रेश महाराज डीग पहुंचे, जटेरी धाम में करेंगे कथा:लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज रविवार शाम 3 बजे डीग पहुंचे। उनके आगमन पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। महाराज जटेरी धाम में होने वाली कथा भागवत में शामिल होने के लिए डीग आए हैं। कथावाचक के दर्शन के लिए गोवर्धन रोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इंद्रेश महाराज का बड़े ही उत्साह और धूमधाम से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की। डीग पहुंचने के बाद इंद्रेश महाराज ने शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए। इसके उपरांत वे जटेरी धाम के लिए रवाना हो गए, जहां वे कथा भागवत का वाचन करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामनरेश मीणा और एसआई अमर सिंह सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *