कदमसरा गाँव में अनियंत्रित ट्रक पलटा हादसे में घायल हुआ युवक

कदमसरा गाँव में अनियंत्रित ट्रक पलटा हादसे में घायल हुआ युवक

 
जैतहरी।
थाना जैतहरी क्षेत्र के कदमसरा गाँव में एक ट्रक पलट गया है एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 23 मई 2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जैतहरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ओम प्रकाश सिंह एवं पायलट अशोक राठोर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रक चालक राजीव विश्वकर्मा पिता यज्ञ नारायण विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी सीधी घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों ने एफ आर व्ही वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *