कनाडा में मारे गए युवक का शव गांव पहुंचा, हुआ अंतिम संस्कार

भास्कर न्यूज | अमृतसर कनाडा में गोली मारकर मारे गए गांव देवीदासपुरा के 24 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह संधू का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जैसे ही वीरवार को उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक सिमरनजीत की 12 जनवरी 2026 को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश सुनसान रास्ते पर झाड़ियों से बरामद हुई। 14 जनवरी को कनाडा पुलिस ने परिवार को घटना की सूचना दी थी। सिमरनजीत 2023 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के कमलूप्स शहर में रह रहा था। करीब दो महीने पहले ही वह दो युवकों और एक युवती के साथ नए घर में शिफ्ट हुआ था। मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि बेटे ने आखिरी वीडियो कॉल में 10 लाख रुपए दिखाए थे। उनका दावा है कि इन्हीं पैसों के लालच में उसके साथ रहने वालों ने हत्या की साजिश रची। अभी तक हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने कनाडा और भारत सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *