कनाडा से आए 3 पंजाबी मूल के सांसदों का सुरजीत हॉकी सोसायटी ने सम्मान किया

भास्कर न्यूज | जालंधर कनाडा से पंजाब दौरे पर आए पंजाबी मूल के तीन सांसद सोमवार को जालंधर पहुंचे, जिनका सुरजीत हॉकी सोसायटी की तरफ से स्वागत किया गया। इन सांसदों में कैलगरी से तीन कंजर्वेटिव सांसद जसराज सिंह हल्लन (शैडो मंत्री), अमनप्रीत सिंह गिल और दलविंदर सिंह गिल शामिल है। सुरजीत हॉकी सोसायटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एलआर नायर ने सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि विदेशों में एनआरआई समुदाय ने कड़ी मेहनत और लगन से काम करते हुए पंजाबी समुदाय के मान सम्मान में वृद्धि की है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह खैहरा, अमरप्रीत सिंह बैंस, अमृतपाल सिंह हेयर और तरनजीत सिंह मनचंदा, सुखविंदर सिंह चोहला, पंजाब हॉकी के सचिव अमरीक सिंह पुआर, सोसायटी के प्रबंधकीय सचिव सुरिंदर सिंह भापा, कोच राम प्रताप, प्रो. कृपाल सिंह मठारू, सचिव राणा टुट, राजन चोपड़ा, लखबीर सिंह नॉर्वे, राजू देओल, राज बंगा, पविंदरदीप सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *