कनुनिया माई परिसर में सुदर्शन बाबा की पुण्यतिथि में मनाई गई

मरकच्चो| प्रखंड के जामू पंचायत स्थित गायत्री मंदिर में रविवार को यज्ञ को लेकर समिति कि बैठक प्रकाश साहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आय व्यय की चर्चा के बाद सभी मुहल्ले में कोष संग्रह करने की बात कही गयी। साथ ही यज्ञ में बचे शेष 45 दिनों मे सभी लोगों को गेरुआ वस्त्र धारण किये रहने का निवेदन किया गया। बैठक में सुनील कुमार गुप्ता, मनोहर साहू,पिंटू गुप्ता, परमानन्द चौधरी,गांगो साव,शिवशंकर प्रसाद,विद्यानन्द कश्यप,जीवधन साव,शैलेन्द्र भरत,श्यामलाल राणा,राजेंद्र राणा, राजेस्वरी प्रसाद,महावीर नायक,दिनेश साव आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज़ | इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कनुनिया माई के पूर्व पुजारी स्व सुदर्शन बाबा की सांतवी पुण्यतिथि भावपूर्ण माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई। इससे पूर्व स्व बाबा के पुत्र अशोक कुमार मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, कुसुम मिश्रा व भक्त बिहार राज्य अरवल जिले के कमलेश कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, सुनील ठाकुर, रामवृक्ष दांगी, मोहित मिश्रा, मुस्कान कुमारी और ब्यूटी कुमारी, प्रिंस कुमार शास्त्री, प्रदीप कुमार पांडेय, करण भारती, बंगाल से आए साधू बाबा विश्वनाथ जी, रोहित कुमार मिश्रा, सत्येंद्र वैद्य और अर्जुन ठठेरा आदि ने स्व बाबा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद कनुनिया माई परिसर में विश्व शांति के लिए हवन-पूजन कर आहुति दी गई। यहां उन्हें याद करते हुए उनके भक्तों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और उनके बताए रास्ते पर चलने का दृढ़ संकल्प लिए। अंत में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद में खीर का वितरण किया गया। संध्या में कीर्तन भजन का भी आयोजन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *