सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद किन्नौर में अधिकांश संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि पूह उपमंडल के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। हालांकि मंगलवार को बर्फबारी नहीं हुई लेकिन समूचे जिले में ठंड बढ़ गई है। जिससे तामपान में भारी गिरावट दर्ज की गई। एनएच 5 मलिंग नाला व चांगों के बीच वाहनों के स्किड होने से स्पीति व काजा क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। सोमवार देर शाम को मलिंग नाला व चांगों के बीच कई पर्यटक भी फंस गए थे। सभी पर्यटकों को पुलिस व प्रशासन की ओर से मदद कर सभी को चांगो विश्राम गृह में ठहराया गया।इसी तरह पूह से क़ाज़ा जाने वाले पर्यटकों को भी पूह में ठहराया गया। बर्फबारी के चलते जिला का अधिकांश सड़कें बंद हो गया है। कल्पा सब डिवीजन में 19, पूह में 12 व निचार के 57 सड़कें बंद हैं। पूह उपमंडल के 81 व कल्पा में 52 डिटीआर बंद है । इसी तरह कल्पा में पांच व पूह उपमंडल में एक पेयजल स्त्रोत प्रभावित हुआ है। परिवहन निगम रिकांगपिओ की दो बसे नारकंडा,एक बस लियो,दो क़ाज़ा में फंसी है।मंगलवार को रोघी, बारंग,पूह,रोपा, पांगी, लिप्पा, असरंग के लिए बसें नही भेजी गई। डॉ. शशांग गुप्ता कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर ने जिला में आ रहे पर्यटकों से अपील किया कि जिला में बर्फबारी के चलते क़ाज़ा की तरफ सड़क प्रभावित है। ऐसे में मौसम व सड़क को देखते हुए यात्रा करें व प्रशासन के दिए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि NH-5 मलिंग नाला के पास फिसलन सड़क को मंगलवार शाम तक ठीक कर दिया जाएगा। इसी तरह कुछ संपर्क सड़कें भी मंगलवार शाम तक बहाल कर दी जाएगी वहीं किन्नौर जिला के लिप्पा, असरंग,कानम,लबरंग, स्पिलो,रोपा वेली, खाव, नामज्ञा, डुबलिंग, हंगरंग वेली,मुरंग,ठंगी,कुन्नू चारंग, रिब्बा, रारंग व स्किब्बा में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उपायुक्त ने कहा कि मंगलवार शाम तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


