भास्कर न्यूज | धमतरी शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या कालेज में रसायनशास्त्र विभाग की ओर से स्पेक्ट्रोस्कोपी के अनुप्रयोग विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शासकीय महाविद्यालय चारामा के सहायक प्राध्यापक हेमप्रसाद पटेल थे। उन्होंने बताया कि स्पेक्ट्रोस्कोपी आधुनिक विज्ञान की रीढ़ है। उन्होंने चिकित्सा, फॉरेंसिक विज्ञान और पर्यावरण सुरक्षा में आईआर एवं एनएमआर जैसी तकनीक को बताया। कैसे यह तकनीक दवाओं की शुद्धता और प्रदूषण नियंत्रण में सहायक इसे बताया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष आकाश साहू, रमा, गीतांजलि टंडन समेत बीएससी व एमएससी की छात्राएं उपस्थित रहीं।


