राजनांदगांव| अंबागढ़ चौकी के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश के लिए 16 जनवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। परिसर में कक्षा 6वी के 30 सीटों, अनुसूचित जनजाति के 26 व अनुसूचित जाति 4 सीटों के लिए आवेदन लिया जाएगा। चयन परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी।


