कन्हर नदी एनीकट का गेट मरम्मत के लिए खोला गया:दो से तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा काम, मछुआरों की भीड़ उमड़ी

रामानुजगंज में कन्हर नदी पर बने एनीकट का गेट मरम्मत के लिए खोला गया। गेट खुलते ही नदी में मछली पकड़ने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह एनीकट नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एनपी डहरिया ने बताया कि एनीकट के कुछ गेट खराब हो गए हैं। इनकी मरम्मत के लिए विभाग की ओर से गेट को अस्थायी रूप से खुलवाया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मरम्मत कार्य दो से तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद एनीकट के गेट को पुनः बंद कर दिया जाएगा। रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र की लगभग 25 हजार की आबादी नियमित जलप्रदाय के लिए कन्हर नदी पर ही निर्भर है। इसी नदी से पानी लिफ्ट कर टंकी में भरा जाता है और पूरे नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *