डांडेसरा| चोरभट्ठी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 और 2 व कन्हारपुरी के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 में वजन त्योहार मनाया गया। बच्चों में कुपोषण दर के आकलन और सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए वजन त्योहार का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 साल तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापी गई। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके पोषण स्तर में सुधार के उपाय बताए गए। इस अवसर पर सुपरवाइजर मोनिका साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अम्बिका ध्रुव, महेश्वरी साहू, नीतू जोशी, गंगेत्री ध्रुव, सीमा मेश्राम, सहायिका आसीन ध्रुव व अन्य उपस्थित थे।


