कन्हैया मित्तल बोले- खाटूश्यामजी-मंदिर में इत्र की शीशियां न फेंकें:सिंगर ने कहा- घर लेकर जाएं ये प्रसाद, बाबा के दरबार में लग रहा होली-दीपावली एक साथ यहीं

सीकर में खाटूश्याम बाबा के फाल्गुन मेले पर धूम मची हुई है। एकादशी पर फेमस सिंगर कन्हैया मित्तल भी खाटू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- कोई बड़ी कृपा नहीं मांगते हैं, लेकिन बाबा खाटूश्याम की मर्जी होती है तो आना होता है। श्याम बाबा के दरबार में आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा- कोई इत्र की शीशी फेंककर न मारे, कोई फूल फेंककर न मारे और कोई प्रसाद फेंककर न मारे। इससे पुजारियों और भक्तों के पांवों में लग जाती है। उन्होंने कहा- बाबा श्याम के दर्शन के बाद प्रसाद घर लेकर जाना चाहिए या दान पात्र में डालकर जाना चाहिए। खाटूश्यामजी में शुक्रवार को आए सिंगर कन्हैया मित्तल ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कहा- श्याम बाबा के दरबार में ऐसा लग रहा है कि जैसे होली-दीपावली एक साथ यहीं हो रही है। जिया बैंड की धुनों पर नाचे
इस दौरान जिया बैंड ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इस दौरान सिंगर कन्हैया मित्तल खुद को रोक नहीं पाए और जिया बैंड की धुनों पर नाचे। सिंगर कन्हैया मित्तल ने परिवार के साथ बाबा श्याम के एकादशी पर दर्शन किए। कन्हैया मित्तल के साथ पत्नी महक मित्तल, बेटे श्याम व तेजस तथा परिवार के लोग आए। सिंगर कन्हैया मित्तल ने कहा- आज बहुत जबरदस्त मेला भरा है। एकादशी पर भक्तों ने सभी अफवाहों को तोड़ डाला। 40 किलोमीटर पैदल चलने और भीड़ कम होने की अफवाहें चली थीं। अफलातून तरीके से भक्तों का सैलाब खाटूश्यामजी में आया है। लाखों भक्त खाटू नगरी में पधारे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *