दुर्ग|कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दो विकास कार्यों के लिए आठ लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम व ग्राम पंचायत कपसदा में दरी तालाब का सौंदर्यीकरण और पचरीकरण कार्य के लिए और इसी गांव में बधानी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं पचरीकरण कार्य के लिए चार-चार लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


