कपूरथला के युवक की अमेरिका में मौत:टहलते समय दो गाड़ियों ने मारी टक्कर, परिवार शादी करने की तैयारी में था

पंजाब के कपूरथला जिले के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। टहलते समय युवक को दो वाहनों ने टक्कर मारी। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव भागो अराइयां के रहने वाले गुरमिंदर सिंह (31) की मौत हो गई। गुरमिंदर अमेरिका के रिडले शहर में शाम के समय टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे दो वाहनों ने उन्हें टक्कर मार दी। 7 साल पहले गया था विदेश गंभीर हालत में गुरमिंदर को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरमिंदर बेहतर भविष्य की तलाश में 2018 में अमेरिका गए थे। वह अविवाहित थे और परिवार उनकी शादी की तैयारी कर रहा था। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है। क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रभु से परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *