कपूरथला कोर्ट को फर्जी दस्तावेज देकर ली जमानत:वेरिफिकेशन करने पर सच्चाई पता चली, महिला समेत 4 लोगों पर केस दर्ज

कपूरथला की सब डिवीजन भुलत्थ कोर्ट में जमानत पाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। एक महिला समेत 4 लोगों ने दूसरे की जमीन की फर्द (नकल) पेश कर जमानत हासिल की, जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। जेएमआईसी सुरेश कुमार के रीडर गुरविंदर सिंह की शिकायत पर यह मामला सामने आया। केस एनएसीटी नंबर 118/2021 में आरोपी परमजीत कौर (रायपुर अराइयां निवासी), गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह नंबरदार और सुरिंदर सिंह (सभी धोगड़ी, जालंधर के निवासी) ने जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज पेश किए। जांच में इन दस्तावेजों के जाली होने की पुष्टि हुई। जांच अधिकारी एएसआई परगट सिंह ने बताया कि भुलत्थ थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाएगी। यह मामला न्यायिक प्रक्रिया में धोखाधड़ी का है, जिसमें आरोपियों ने कानून की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *