कपूरथला कोर्ट में जाली दस्तावेजों से करवाई जमानत:4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, होशियारपुर के रहने वाले

कपूरथला जिले के कोर्ट परिसर में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक आरोपी की जमानत करवाने का मामला सामने आया है। बता दे कि इस संबंध में JMIC के रीडर की शिकायत पर थाना सदर में आरोपी सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला JMIC की कोर्ट में वर्ष 2019 के एक केस से जुड़ा है। इसमें आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ कमल निवासी गांव गड़ानी की जमानत के लिए 11 दिसंबर 2023 को दस्तावेज दाखिल किए गए थे। प्रदीप सिंह, मनजीत सिंह और सुरजीत सिंह (सभी निवासी मुकेरियां, होशियारपुर) ने आधार कार्ड व अन्य जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।
कोर्ट में दाखिल दस्तावेज जांच में मिले जाली बता दे कि कोर्ट में दाखिल किए गए ये दस्तावेज जांच में जाली पाए गए। JMIC नवजीत पाल कौर की रीडर की शिकायत पर प्रदीप सिंह, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह और कुलविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले भी आ चुके मामले उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कपूरथला में जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने के ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ माह पूर्व भी इससे जुड़े एक गिरोह का खुलासा किया गया था, जिसमें कुछ अर्जी नवीस भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *