कपूरथला चौक तक सड़क खस्ताहाल

जालंधर| शहर की सबसे व्ययस्तम नकोदर चौक से लेकर कपूरथला चौक तक जाने वाली सड़क का एक हिस्सा पिछले काफी दिनों से निर्माणाधीन है। प्रशासन की सुस्त कार्य प्रणाली के कारण यहां सड़क का काम कछुआ चाल से चल रहा है जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आधी सड़क पर काम चलने की वजह से यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और बजरी निकल आई है। सड़क पर बिखरी यह बजरी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है क्योंकि यहां दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही यहां उड़ने वाली धूल मिट्टी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है जिससे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। इस मार्ग पर दिन-रात भारी आवाजाही रहती है लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और रात के समय कम रोशनी की वजह से यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। -सुखवीर सल्लन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *