कपूरथला जेल में कैदियों के पास से मिले मोबाइल:चलाया गया तलाशी अभियान, पुलिस ने जब्त किए फोन और सिम कार्ड

कपूरथला मॉडर्न जेल में प्रतिबंधित सामान की जांच के लिए विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। सीआरपीएफ और जेल कर्मचारियों की टीम ने इस दौरान चार कैदियों के पास से चार मोबाइल फोन, चार बैटरी और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विक्रम सिंह, किरपाल सिंह और हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जालंधर निवासी हवालाती अमित शर्मा के पास से कीपैड मोबाइल और बैटरी मिली। नरेश कुमार नाम के दूसरे हवालाती से नोकिया मोबाइल और बैटरी बरामद की गई। जालंधर की छोटी बारादरी के रहने वाले हवालाती रक्षय के पास से मोबाइल, एयरटेल सिम और बैटरी मिली। चौथे हवालाती काबल सिंह, जो जंडियाला गुरु अमृतसर का रहने वाला है, उसके पास से मोबाइल, VI सिम और बैटरी बरामद हुई। जेल अधिकारियों की शिकायत पर थाना कोतवाली में चारों हवालातियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *