कपूरथला जेल में बंद हवालाती को सांप ने काटा:बैरक में आराम कर रहा था, अचानक पैर में डस लिया, चल रहा इलाज

कपूरथला मॉडर्न जेल में शुक्रवार को NDPS केस के एक हवालाती को सांप ने काट लिया। घटना के बाद जेल गार्ड उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। हवालाती खतरे से बहार है और हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार हवालाती की पहचान शेखूपुर के रहने वाले रोहित के रूप में हुई है। रोहित ने बताया कि वह अपनी बैरक में आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल स्टाफ ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. मोइन मोहम्मद ने मरीज को एंटी स्नेक बाइट का इंजेक्शन दिया है। डॉक्टरों के अनुसार अब हवालाती की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *