कपूरथला पहुंचे पंजाब कृषि मंत्री गुरमीत सिंह:बोले- वेटरनरी डॉक्टरों की भर्ती जल्दी होगी, सोशल मीडिया से पशु बिमारी की जानकारी देंगे

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एंव कृषि और किसान भलाई मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां आज कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा के नजदीक गांव खजूरला पहुंचे। यहां उन्होंने ​पशु सिविल अस्पताल की इमारत का लोकार्पण किया। मंत्री खुड्डियां ने कहा कि पशु धन का पंजाब की अर्थव्यवस्था में लगभग 13% योगदान है, जिसको 20% तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने ऐलान किया कि पशुपालन विभाग में लगभग 400 वेटरनरी डॉक्टरों की भर्ती जल्द की जा रही है, जिससे पंजाब के सिविल पशु अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पशु पालकों की समस्याओं को दूर करने और पशुधन को होती बीमारियों के बारे में समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग का यूट्यूब चैनल और अन्य फेसबुक पेज शुरू किया गया है, जिस पर पशु पालकों को वेटरनरी डॉक्टर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक लाइव होकर पशुओं को बीमारियां से बचाव के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अगले कुछ दिनों में ही वेटरनरी डॉक्टर, सहायक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इससे पहले पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने कैबिनेट मंत्री को गार्ड आफ आनर किया। इस मौके आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान, DC कपूरथला अमित कुमार पंचाल, SSP गौरव तुर्रा, डायरैक्टर पशु पालन डा. जी.एस बेदी, ADC वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, SDM जशनजीत सिंह, डा.आर पी सिंह, सरपंच प्यारा सिंह और अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *