कपूरथला जिले में सीआईए स्टाफ ने दो अलग-अलग कार्रवाई में एक अफीम तस्कर और 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में दाना मंडी के पास से एक तस्कर को 400 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के मुताबिक एसआई निर्मल सिंह की टीम गश्त के दौरान दाना मंडी पहुंची। वहां एक युवक एक्टिवा स्कूटी के साथ खड़ा था। पुलिस को देखकर भागने लगा, टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरुण कुमार उर्फ विक्की मोहल्ला शेरगढ़ बताया। तलाशी में उसके पास से 400 ग्राम अफीम मिली। थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में एएसआई सरवन सिंह की टीम ने मोहल्ला शेरगढ़ में छापा मारा। यहां से जुआ खेल रहे 10 लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से 3 लाख 20 हजार रुपए की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। जमानत पर सभी जुआरी रिहा जुआरियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सभी जुआरियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि अफीम तस्कर से पूछताछ जारी है। मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। जुआ खेल रहे सभी आरोपियों की पहचान जुआ खेल रहे आरोपियों की पहचान सर्वणजीत सिंह वासी मंसूरवाल, रणजीत सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़, बलविंदर सिंह वासी गांव भुलाना, राजीव कुमार वासी लक्ष्मी नगर, रवि मट्टू वासी गांव दबुर्जी, करण वासी सीनपूरा, सरबजीत सिंह वासी गांव भुलाना, ओंकार सिंह वासी गांव लक्खण कलां, हरीश कुमार वासी मोहल्ला शहरियां तथा सरबजीत सिंह वासी प्रीत नगर के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया है।


